Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअकाल तख्त के बाहर सजा भुगत रहे पूर्व सीएम सुखबीर बादल पर...

अकाल तख्त के बाहर सजा भुगत रहे पूर्व सीएम सुखबीर बादल पर चलाई गोली, बाल बाल बचे

NRI SANJH JALANDHAR (4 DECEMBER)

स्वर्ण मंदिर (श्री हरिमंदिर साहिब) के बाहर चली गोली है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने गोली चलाने के दोषी नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि सुखबीर पर हमले के प्रयास के नतीजन मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए। इसकी न्यायिक जांच करानी चाहिए।

दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। दोषी नारायण सिंह ने बड़े आराम से बादल के पास आकर गोली चलाने का प्रयास किया है। फायर किया गया लेकिन एक सुरक्षाकर्मी द्वारा पकड़ लेने से नारायण सिंह का निशाना चूक गया। अगर निशाना ना चुकता सुरक्षाकर्मी उसे काबूना करते तो कुछ भी हो सकता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments