NRI SANJH JALANDHAR (28 January)
पंजाब में और दिल्ली में राम राज्य आ गया है। पंजाब और दिल्ली में लोगों के घरों में बिजली का बिल जीरो आ रहा है। ये बातें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में जनसभा महारैली के दौरान कही।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह राजनीति छोड़ देंगे अगर उनकी 5 मांगों को मान लिया जाए। जिसमें पहला काम देश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारना, अस्पतालों में बेहतर सुविधा, महंगाई कम हो, हर नौजवान को रोजगार मिले, 24 घंटे लोगों के घरों में बिजली पहुंचे।
केंद्र सरकार जितना मर्जी जोर लगा ले। लेकिन सच्चाई हमेशा ही कायम रहेगी। भ्रष्टाचार खत्म कर रहे हैं। इसलिए उन्हे जेल भेजने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को जो सुविधाएं आप सरकार दे रही है। वह केंद्र सरकार और कांग्रेस से सहन नहीं हो पा रही हैं।
विरोधी पार्टियों ने पूरी ताकत लगाई हुई है मुझे गिरफ्तार करने के लिए। इनकम टैक्स, ईडी और कई केंद्रीय एजेंसियां मेरे पीछे लगी हुई हैं। मैं आतंकवादी नहीं हूं, आतंकवादी वह जिन्होंने बिजली महंगी कर रखी है। इन्होंने खुद काम करना नहीं और अगर कोई दूसरी पार्टी का अच्छा काम करे तो उसे जेल भेजना शुरू कर देते हैं।


