Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहत्या कर भागे दो आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, एक पुलिस...

हत्या कर भागे दो आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, एक पुलिस मुलाजिम जख्मी

NRI SANJH JALANDHAR (13 JANUARY)


जम्मू कश्मीर में हत्या के मामले में वांछित आरोपी अमृतसर में ठहरे हुए थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मीली तो जम्मू पुलिस और अमृतसर पुलिस ने मिलकर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उससे पहले आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम घायल हो गया। दो आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। ये घटना देर रात 2.30 बजे की है। जब अचानक अमृतसर के होटल में पुलिस ने दबिश दी। अचानक पुलिस के आने से होटल के अंदर ठहरे लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।


इस गोलीकांड में घायल पुलिस मुलाजिम अमनदीप को देर रात को ही प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि को पकड़ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ खुशबू शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस द्वारा कल उनके साथ संपर्क किया गया था। जिसके बाद सिविल लाइन के एएसआई राजेंद्र कुमार बतौर गाइड होटल गए थे।

सांभा में हत्या करके हुए थे फरार
जे एंड के के सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को सांभा में हत्या का मामला सामने आया था। इस केस में नामजद आरोपी अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि अमृतसर पुलिस को साथ लेकर टीम आरोपियों के कमरे तक पहुंची। दरवाजा खुलते ही जवान ईदू भूषण ने आरोपी अरुण चौधरी को पकड़ लिया। ये देख बौखलाहट में अतुल चौधरी ने ईदू भूषण पर गोली चला दी। गोली ईदू भूषण की कमर में लगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments