Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसरकार आपके द्वार camp में aap नेता पर तेजधार हथियारों से हमला,...

सरकार आपके द्वार camp में aap नेता पर तेजधार हथियारों से हमला, MLA रमन अरोड़ा ने पहुंचाया अस्पताल

NRI SANJH JALANDHAR (9 February)


पंजाब सरकार की तरफ से सरकार आपके द्वार कैंपों का आयोजन अलग अलग वार्डों में किया जा रहा है। चौथे दिन बड़िंग गांव में लगाए गए कैंप में समाप्ती के वक्त अचानक चार के करीब युवकों ने आप नेता पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे विधायक रमन अरोडा ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और कहा कि किसी भी हालत में हमलावरों को बक्शा नहीं जाएगा। इस सारी घटना की शिकायत थाना कैंट को दे दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।


जानकारी के अनुसार कैंप के दौरान महेंद्र सिंह मौके पर मौजूद थे और अचानक तीन से चार युवक मौके पर पहुंचे और आकर बहस करने लगे। बड़िंग हॉकी स्टेडियम में चल रहे कैंप में आप नेता महेंद्र सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया। महेंद्र सिंह पूर्व पार्षद परवीना मनू और पति मनोज मनब पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमला इन दोनो के कहने पर ही हुआ है। हमला करने वाले युवकों में भालू, बाबा, काका हैं। जो बड़िंग गांव में ही रहते हैं।


महेंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को इलाके में कैंप के बोर्ड लगा रहे थे तो उनकी कुछ कहा सुनी पूर्व पार्षद पति के बीच हो गई। उसी बात को लेकर पूर्व पार्षद पति ने हमला करवाया है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि गुंडागर्दी किसी की भी चलने नहीं दी जाएगी। बेवजह से कार्यकर्ताओं को मारना और हमला करने बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमलावरों के खिलाफ हर हालत में कारवाई करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments