Tuesday, October 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसप्लीमेंट्री परीक्षा : 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 जुलाई...

सप्लीमेंट्री परीक्षा : 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 जुलाई से

NRI SANJH JALANDHAR (8 JUNE)

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा 4 जुलाई से ओपन स्कूल सहित सभी विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री परीक्षा लेने का ऐलान किया है। जिसमें 5वीं क्लास की परीक्षा सुबह 10 बजे और 8वीं, 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा सुबह 11 बजे से आरंभ होगी।

5वीं क्लास की परीक्षा 4 जुलाई से आरंभ होकर 11 जुलाई तक सैल्फ सेंटर पर करवाई जाएगी जबकि 8वीं, 10वीं की परीक्षा 4 से 16 जुलाई तक होगी। 12वीं क्लास की परीक्षा 4 जुलाई से 19 जुलाई तक बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी।

4 जुलाई से शुरू होने वाली 8वीं क्लास की सप्लीमैट्री परीक्षा सुबह 11 बजे से आरंभ होगी और दोपहर 2.15 मिनट तक होगी. 15 मिनट विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे। 5वीं क्लास का सेहत और शारीरिक शिक्षा के प्रैक्टिकल 12 जुलाई से लिए जाएंगे।

18 जुलाई से होंगे प्रेक्टिकल एग्जाम


प्रतियोगी परीक्षाएं 18 जुलाई से 22 जुलाई तक स्कूल स्तर पर परीक्षार्थियों की सुविधा के मुताविक ली जाए‌गी। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का पेपर इस तरीके से लिया जाएगा कि उनकी दूसरे विषय की परीक्षा क्लैश न हो। प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र बोर्ड द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments