NRI SANJH JALANDHAR (1 march)
जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट के पास होटल इंद्रप्रस्थ में पुलिस ने रेड करके जुआरिओ को गिरफ्तार किया है। जिनसे लाखों रुपए भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जिन जुआरियो को गिरफ्तार किया है वह शहर के नामी हस्तियां भी हैं। जैसे ही पुलिस ने होटल में रेड की तो पुलिस को मंत्रियों और अधिकारियों के फोन बजने शुरू हो गए। फिलहाल होटल से कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। सभी लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।


