Monday, September 7, 2026

Google search engine
HomeCrimeलोकसभा चुनावों से पहले भाजपा नेता पर रंजिशन चलाई गोली

लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा नेता पर रंजिशन चलाई गोली

NRI SANJH JALANDHAR (17 March)

लोकसभा चुनावों का ऐलान हुए एक दिन नहीं बीता। लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ती हुई दिखाई देने लगी है। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुरानी रंजिश में एक युवक ने बीजेपी नेता पर गोली चला दी। गोली लगने से बीजेपी नेता घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, यह पूरी घटना बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के छीपोन गांव की है। जहां आरोपी राजू धाकड़ ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनेश धाकड़ पर गोली चला दी।

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता का आरोपी से खेत पर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने मुकेश धाकड़ पर गोली चला दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी बताया जा रहा है कि 3 महीने पहले भाजपा नेता के भाई ने पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी युवक को गोली मारी थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments