NRI SANJH JALANDHAR (29 January)
हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की यमुनानगर में निर्मम हत्या की गई है. राजन के हाथ पांव बांधकर उसे आग के हवाले किया गया है. इस वारदात को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे अंजाम दिया गया है।
राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंदर बंबीहा ने ली है। उसने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. घटना से कोहराम मच गया है। मृतक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था वह कई बड़ी गैंगवार में शामिल रह चुका है।


