मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट, पारा और बढ़ने की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (12 JUNE)

Advertisement
Google search engine

पंजाब के कई जिलों में पिछले दो दिन से मौसम कुछ मेहरबान था। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी लेकिन अब फिर से सूरज अपने चरम पर आता नजर आ रहा है और गर्मी भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है।

यही कारण है की सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगर 24 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज गर्मी और लू चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को इसे लेकर अलर्ट किया है और घरों में रहने की हिदायत दी है

कहा जा रहा है की आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना जताई है। लू की वजह से हीट स्ट्रोक आदि की समस्या आ सकती है। इसके पहले भी मौसम विभाग ने हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया था।

Advertisement
Google search engine