Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारत-यूके के बीच आज होगा ऐतिहासिक ऐलान, ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ पर लगेगी...

भारत-यूके के बीच आज होगा ऐतिहासिक ऐलान, ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ पर लगेगी मुहर, ब्रिटिश व्हिस्की-वाइन और कपड़े समेत ये चीजें हो जाएंगी सस्ती

NRI SANJH JALANDHAR (24 JULY)

पीएम नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय यात्रा पर लंदन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री का लंदन में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय प्रवासियों में इस मौके पर काफी उत्साह दिखा। पीएम की इस यात्रा में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए- फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) पर होने वाली डील पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। FTA (Free Trade Agreement) को लेकर दोनों देशों के बीच 3 साल से ज्यादा समय तक बातचीत चली, जो अब जाकर पूरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एग्रीमेंट के मसौदे की लीगल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

पीएम मोदी के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी ब्रिटेन यात्रा पर हैं। FTA से जुड़ी बातचीत में उनका प्रमुख रोल है। इससे पहले 6 मई को दोनों देशों के बीच डील फाइनल हुई थी। भारत और यूके के बीच होने वाले इसे FTA को भारतीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अब इसे ब्रिटिश संसद से अप्रूवल मिलना बाकी है। इसमें 6 महीने से 1 साल तक का वक्त लग सकता है। तो चलिए जानते हैं ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ से दोनों देशों को क्या फायदा होगा और इससे कि न लोगों पर प्रभाव होगा?

FTA के तहत भारत-यूके ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 120 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। एग्रीमेंट साइन होने के बाद भारत के लेदर, फुटवियर, टेक्सटाइल, खिलौने, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे लेबर-इंटेंसिव प्रोडक्ट्स पर UK में एक्सपोर्ट टैक्स खत्म हो जाएगा। वहीं ब्रिटिश व्हिस्की, कार जैसे प्रोडक्ट्स भारत में सस्ते हो जाएंगे। डील के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार 2030 तक 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही दोनों देशों में डिजिटल, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में नए रोजगार की उम्मीद है।

दोनों देशों के बीच एग्रीमेंट से ये सामान सस्ते हो सकते हैं-

  • कारें: ब्रिटेन की लग्जरी कारें जैसे जगुआर लैंड रोवर अब कम दाम में मिल सकती है।
  • स्कॉच व्हिस्की और वाइन: इंग्लैंड से आने वाली शराब और वाइन पर टैरिफ कम होगा, जिससे ये पहले से सस्ती मिलेंगी।
  • फैशन और कपड़े: ब्रिटेन से आने वाले ब्रांडेड कपड़े, फैशन प्रोडक्ट्स और होमवेयर भी सस्ते हो सकते हैं।
  • फर्नीचर और इलेक्ट्रिकल सामान: ब्रिटेन से आने वाला फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल मशीनरी अब कम कीमत पर मिल सकती है।
  • ज्वेलरी और रत्न: भारत के रत्न और आभूषण ब्रिटेन में सस्ते बिकेंगे, जिससे ब्रिटेन में भारतीय कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments