Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबिक्रम मजीठिया के 4 करीबी लोगों को सम्मन, 2 फरवरी को बुलाया

बिक्रम मजीठिया के 4 करीबी लोगों को सम्मन, 2 फरवरी को बुलाया

NRI SANJH JALANDHAR (29 January)

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने ड्रग केस में बिक्रम मजीठिया के 4 करीबी मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्व राम काे नोटिस जारी किया। यह सभी लोग मजीठिया के पीए व ओएसडी रह चुके हैं। इन सभी लोगों को 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले मजीठिया से भी SIT की टीम पूछताछ कर चुकी है। अब उनके करीबी साथियों से पूछताछ करेगी। 

मजीठिया केस में पुलिस की तरफ से नई SIT बनाई गई है। अब SIT की जिम्मेदारी पटियाला रेंज के DIG एचएस भुल्लर को दी गई है। ADGP मुखविंदर सिंह छीना के रिटायर होने के बाद सरकार ने SIT का पुनर्गठन किया था। DIG भुल्लर के अलावा SIT में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धुरी के एसपी योगेश शर्मा व कुछ और अधिकारियों को शामिल किया गया था।

इससे पहले मजीठिया को 15 जनवरी को बुलाया गया था, उनसे SIT ने सात घंटे तक सवाल जवाब किए थे। हालांकि मजीठिया इस केस में जमानत पर चल रहे हैं। उनका साफ कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments