Monday, April 20, 2026

Google search engine
HomeCrimeपुलिस और अपराधियों के बीच मठभेड़, कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

पुलिस और अपराधियों के बीच मठभेड़, कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

NRI SANJH JALANDHAR (17 March)

फरीदकोट में CIA स्टाफ और गैंगस्टरों के बीच हुए एनकाउंटर के बाद होशियारपुर के मुकेरियां में पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग हुई। जिसमें कांस्टेबल शहीद हो गया। CIA स्टाफ को जानकारी मिली थी कि होशियारपुर के मुकेरिया गांव में राणा मंसूर नाम के अपराधी के पास अवैध हथियार है। सूचना मिलने के तुरंत बाद CIA की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पार्टी को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना के दौरान कांस्टेबल अमृतपाल सिंह के सीने में गोली लगी। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस सारी घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुलिस और अपराधी एक दूसरे पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की और न ही कोई बयान जारी किया गया।4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments