Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपंजाब के एक और लड़के की विदेश में मौत

पंजाब के एक और लड़के की विदेश में मौत

NRI SANJH JALANDHAR (29 January)

कनाडा के बाद अब यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों में भारतीय छात्रों की दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब लुधियाना के नौजवान प्रदीप सिंह खंगुडा की यूके (इंग्लैंड) के शहर लिस्टर में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक लुधियाना की तहसील रायकोट के गांव ताजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृतक युवक की पहचान प्रदीप सिंह खंगुडा के रूप में हुई है जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। प्रदीप करीब डेढ़ साल पहले स्टडी वीजा पर यूके गया था।

प्रदीप के चाचा रिटायर्ड कैप्टन बलजिंदर सिंह और गांव ताजपुर के सरपंच वरिंदर सिंह ने बताया कि प्रदीप 2022 में यूके पढ़ाई के लिए गया था। प्रदीप परिवार को गरीबी से निकालने के लिए पढ़ाई के साथ साथ कड़ी मेहनत भी कर रहा था।पिछले दो महीने से उसकी सेहत खराब थी लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। हालांकि फिर भी प्रदीप की देखभाल के लिए उसकी मां यूके पहुंच गई।

लेकिन अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदीप के पिता को अचानक लिवर की गंभीर बीमारी ने चपेट में ले लिया, उधर प्रदीप की अटैक से मौत हो गई। वहीं प्रदीप की मां अब बेटे का शव पंजाब लाने के लिए वहां संघर्ष कर रही है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि प्रदीप का शव लाया जा सके। इसलिए परिवार वालों ने बेटे को शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments