Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबदो गुटों की लड़ाई में हमलावरों ने गुरुद्वारा साहिब को पहुंचाया नुकसान,...

दो गुटों की लड़ाई में हमलावरों ने गुरुद्वारा साहिब को पहुंचाया नुकसान, 26 पर FIR

NRI SANJH JALANDHAR (25 February)

अमृतसर के भैणी गिला गांव में 2 गुटों की लड़ाई हो रही थी। इस दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब पर हमला कर दिया। इसके बाद गुरुद्वारे के प्रबंधन ने पुलिस में 26 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसे लेकर पुलिस को पूरी जानकारी दे दी गई है।

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि बीती रात जब वह गुरुद्वारे से निकले तो उस समय 20 से ज्यादा अज्ञात लोग हाथों में ईट-पत्थर लेकर खड़े थे। दोनों अलग-अलग गुटों में थे। उन्होंने एक-दूसरे पर ईटें पत्थर मारना शुरू कर दिया।

उन्होंने आगे बताया कि इसमें से कुछ हमलावर जूते-चप्पल पहनकर गुरुद्वारा साहिब के अंदर घुस गए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के गेट पर पत्थर मारे और उसकी मर्यादा भंग की। हमलावरों ने निशान साहिब पर भी हमला किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान के बयानों के अधार पर पुलिस ने 295 A और 427 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments