टीम इंडिया दिल्ली पहुंची: एयरपोर्ट पर ‘चैंपियन वर्ल्डकप 24’ का भव्य स्वागत, PM मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास रवाना हुए खिलाड़ी

NRI SANJH JALANDHAR (4 JULY)

Advertisement
Google search engine

टी20 विश्वकप फतह करने के बाद गुरुवार तड़के टीम इंडिया दिल्ली पहुंच गई। टीम इंडिया की विशेष विमान ‘चैंपियंस वर्ल्डकप 24’ से देश वापसी हुई है। वहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वहां, मौजूद फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। फैंस ने भारतीय टीम के लिए जमकर नारेबाजी की।  

विराट कोहली ने काटा केक
सुबह 11 बजे PM मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात  
भारतीय खिलाड़ी लंबी यात्रा करके आ रहे हैं। लिहाजा खिलाड़ी आराम कर रहे हैं।उन्हें दिल्ली के होटल ITC मौर्या में ठहराया गया है। इसके बाद सुबह 11 बजे टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास जाएंगे। खिलाड़ी, पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे। 
इससे पहले टीम इंडिया ने बारबाडोस से बुधवार दोपहर में दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। कई घंटों की यात्रा पूरी करने के बाद टीम इंडिया देश लौट आई। टीम की स्पेशल फ्लाइट ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया।  
मुंबई में विक्ट्री परेड 
भारतीय टीम के ल‍िए मुंबई में गुरुवार को ही विक्ट्री परेड का भी आयोजन किया गया है। इसकी घोषणा BCCI सच‍िव जय शाह ने की है। जय शाह ने X पर  एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा-  विश्व चैम्प‍ियन भारतीय टीम के लिए होनी वाली व‍िक्ट्री परेड में हमारे साथ शामिल हों। हमारे साथ जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, तारीख नोट कर लें। 
Advertisement
Google search engine