Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सजालंधर से शिअद के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी ने साधा बीजेपी और...

जालंधर से शिअद के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी ने साधा बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना, कहा-बीजेपी ने भारत के लि्ए कुछ नहीं किया, कांग्रेस ने बुरा व्यवहार किया

NRI SANJH Jalandhar (26 April)

जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के मामले में अकाली दल उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी ने मामले में कोई नहीं दिया। केपी ने कहा- हम सिर्फ पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। केपी ने कहा कि चन्नी कांग्रेस में हैं और मैं अकाली दल में। मगर मैं चन्नी साहिब के खिलाफ कोई भी बात नहीं कहना चाहता। जिसके बाद केपी ने एक फिल्मी गाना सुनाते हुए कहा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

हाल में शिअद में ज्वाइनिंग के बाद पूर्व सासंद और जालंधर से शिअद के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी ने कहा- मैं किसी भी व्यक्ति पर व्यक्तिगत तौर पर हमला नहीं करना चाहता। मगर मैं ये जरूर कहता हूं कि जो बीजेपी ने भारत के लिए कुछ नहीं किया। पीएम मोदी कहते थे कि 70 साल में देश का कोई विकास नहीं हुआ। मगर पिछले दस साल में ही विकास हो गया। केपी सवाल खड़े करते हुए कहा- केंद्र सरकार ने एयर-इंडिया सहित कई सरकारी संस्थाओं को बेच दिया। केपी ने कहा- केंद्र सरकार सिर्फ जुमले करती है। देश में एक वातावरण बन रहा है कि इस बार बीजेपी को हटाना है।


केपी ने कहा कई दशकों से मेरा परिवार कांग्रेस के साथ रहा। पिछले दस साल से कांग्रेस द्वारा मेरे साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा था। इसलिए मैं ने शिरोमणि अकाली दल जॉइंन की। अब मैं शिअद को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। कांग्रेस ने अब फैसला कर लिया है कि वह टकसाली परिवारों को मौका न देकर, बाहर से उम्मीदवार लाएगी। इसी के चलते हमारे जैसे परिवार, जिन्होंने कांग्रेस के लिए शहादतें दी है। उन्हें पार्टी ने दरकिनार कर दिया।
विक्रम चौधरी को सस्पेंड करने पर केपी ने कहा- अगर पूर्व विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी की कोई गलती थी तो कांग्रेस की एक्शन कमेटी को पहले नोटिस जारी करना चाहिए था। मगर ऐसा नहीं हुआ और एक दम से बिक्रमजीत सिंह चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया। अगर चौधरी की कोई गलती थी तो उन्हें अपना स्पष्टिकरण देने का मौका देना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं हुआ। केपी ने कहा- मैं चौधरी परिवार के साथ खड़ा हूं, उनके पिता कांग्रेस के लिए शहीद हुए हैं। कांग्रेस को उन्हें दरकिनार करना मंहगा पड़ेगा।
फिल्लौर हलके से विधायक रहे बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने चरणजीत सिंह चन्नी की कुछ आपत्तिजनक फोटो शेयर किए थे। जिसमें चन्नी एक महिला की पीठ पर हाथ रखे हुए हैं। साथ ही पोस्टर पर लिखा है कि सावधान-होशियार, बचो बचो बचो। ये हैं चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments