Thursday, April 16, 2026

Google search engine
HomeCrimeजालंधर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

जालंधर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (7 March)

जालंधर में शाहकोट के पास देहात पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस नशा तस्करों पर रेड करने पहुंची थी। तभी पुलिस को देखकर नशा तस्करों ने उन पर ताबड़-तोड़ गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ 3 बजकर 50 मिनट पर हुई है।

इस दौरान पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। एक तस्कर को गोली लगी है। फिलहाल पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ जारी है। जालंधर के पुलिस उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए निकल पड़े हैं।  

क्या कहते है पुलिस अधिकारी

एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को चार लोगों की जानकारी मिली थी लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो दो लोग मौजूद थे जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, फायरिंग के दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगी है।

जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास और अर्शदीप के रूप में हुई है। इनके पास से एक पिस्टल 32 बोर, 260 ग्राम हीरोइन व ₹21000 रिकवर किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments