NRI SANJH JALANDHAR(13 JANUARY)
चंबा में शनिवार दोपहर बाद भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। दोपहर 1.16 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार 3 बार आए झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 9 किलोमीटर की गहराई में रहा। चंबा जिला के ज्यादातर इलाके भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील यानी जोन 5 में आते हैं। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते है। बता दें कि दो दिन पहले पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ में भूकंप आया था। भूकंप दोपहर 2.50 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई।


