Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकेंद्र सरकार के साथ किसानों की मीटिंग शाम 6 बजे, फैसले के...

केंद्र सरकार के साथ किसानों की मीटिंग शाम 6 बजे, फैसले के इंतजार में बॉर्डर पर डटे

NRI SANJH JALANDHAR (18 February)

दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों का आज पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आज(18 फरवरी) छठा दिन है। वह बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है। केंद्र और किसानों के बीच आज शाम को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। यह चौथी मीटिंग है। लुधियाना में भी संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 

बता दें कि इस आंदोलन के दौरान अब तक एक किसान और सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। लगातार पुलिस किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही है। 

लुधियाना में SKM की मीटिंग

वहीं लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की मीटिंग होगी। इसकी अध्यक्षता किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल करेंगे। 37 किसान संगठन मीटिंग में भाग लेंगे।

कई जिलों में इंटरनेट बंद

वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन(चढूनी ग्रुप) ने दोपहर में कुरुक्षेत्र में किसान-खाप पंचायत बुलाई है। ये ग्रुप हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर सकता है। 7 जिलों में 29 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। इन जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, और सिरसा शामिल हैं।

पूर्व सीएम के घर के बाहर धरना

पंजाब में आज सारे टोल फ्री रहेंगे। यहां भारतीय किसान यूनियन उगराहां से जुड़े किसान धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और केवल ढिल्लों के घर भी धरना लगा रखा है।

6 बजे मीटिंग

आपको बता दें कि किसानों की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। करीब 6 बजे वे किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments