Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकल होगा लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 3 बजे EC देगा जानकारी

कल होगा लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 3 बजे EC देगा जानकारी

NRI SANJH JALANDHAR (15 March)

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कल किया जाएगा। इलेक्शन कमिशन कल दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनावों की तारीखों को लेकर प्रैस कॉन्फ्रैंस करेगा। जिसमें वह बताएगा कि देश में किस दिन से लोकसभा चुनाव होंगे और कब कॉड ऑफ कंडक्ट लागू होगा।

आज ही 2 नए इलेक्शन कमिश्नरों ने संभाला है चार्ज

आज ही इलेक्शन कमिशन दो नए कमिश्नरों नाम अपना-अपना चार्ज संभाला है। पूर्व IAS अफसर ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए इलेक्शन कमिश्नर बने हैं। सुखबीर उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और NHAI के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अफसर हैं। 

अमित शाह के साथ काम कर चुके हैं ज्ञानेश कुमार

ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं। वो केंद्रीय गृह मंत्रालय में कश्मीर डिविजन के उस वक्त इनचार्ज थे जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को आर्टिकल 370 खत्म किया था। 1988 बैच के आईएएस ज्ञानेश कुमार मई, 2022 में सहकारिता मंत्रालय के सचिव बनाए गए। 

ज्ञानेश कुमार की सर्विस रिटायरमेंट एज के बाद भी बरकरार रखी गई थी। वो 31 जनवरी, 2024 को रिटायर हुए। ध्यान रहे कि पहले गृह मंत्रालय और फिर सहकारिता मंत्रालय, दोनों मंत्रालयों के सचिव के तौर पर उन्होंने मंत्री अमित शाह के साथ ही काम किया। शाह इन दोनों मंत्रालयों के मंत्री हैं।

कौन हैं सुखबीर संधू, जानिए

सुखबीर संधू 1998 बैच के रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर हैं। 2021 में पुष्कर सिंह धामी जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनाए गए तब प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर सुखबीर संधू ही थे। उससे पहले संधू NHAI के चेयरमैन और HRD मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अडिशनल सेक्रेटरी की भूमिका में भी रहे। 

सुखबीर संधू ने अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी से इतिहास में एम डिग्री हासिल की है। उनके पास कानून की डिग्री भी है। संधू ने ‘अर्बन रिफॉर्म्स’ और ‘म्यूनिसिपल मैनेजमेंट एंड कपैसिटी बिल्डिंग’ पर रिसर्च पेपर्स भी लिखे हैं। लुधियाना नगर निगम के आयुक्त के तौर पर उनकी सेवाओं के लिए संधू को राष्ट्रपति मेडल से नवाजा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments