Monday, June 1, 2026

Google search engine
HomeCrimeकरमा फैशन स्टूडियो के मालिक को मिला धमकी भरा लेटर, बात नही...

करमा फैशन स्टूडियो के मालिक को मिला धमकी भरा लेटर, बात नही करोगे तो बुरा होगा

NRI SANJH JALANDHAR (27 January)

जालंधर के मशहूर ब्रैंड करमा फैशन स्टूडियो को धमकी भरा लैटर मिला है। धमकी भरे लैटर के साथ ही जिंदा कारतूस भी मिला है। इस लैटर के मिलने के बाद करमा फैशन शोरुम के मालिक राघव ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लैटर और कारतूस को अपने पास रख लिया है।

लैटर में लिखा तुम्हें गिफ्ट में रौंद भेजा है

करमा फैशन शोरुम के मालिक राघव ने बताया कि लैटर में लिखा था कि ये रौंद तुम्हें गिफ्ट के तौर पर भेजा है। अगर तुम हमसे बात नहीं करोगे तो इसी रौंद से हम तुम्हें नुकसान भी पहुंचा सकता है। लैटर के आखिरी में LB गैंग का नाम लिखा हुआ है।

सिक्योरिटी गार्ड को मिला लैटर

राघव ने बताया कि यह धमकी भरा लैटर शोरुम के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड को मिला। जब सिक्योरिटी गार्ड को यह लैटर मिला तो उसने हमको इस बारे में बताया। लैटर के बाद हमने पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काफी पॉपुलर है करमा फैशन

आपको बता दें कि करमा फैशन स्टूडियों ब्रांडेड कपड़ों के लिए काफी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर करमा फैशन स्टूडियो की वीडियो पर हजारों व्यू आए हुए हैं। वहीं पंजाबी सिंगर अर्जुन ढिल्लों भी इस एक-दो बार इस शोरुम में आकर शॉपिंग कर चुके हैं।

राघव के मुताबिक लेटर में GB और LB लिखा हुआ था। लेटर उनके सिक्योरिटी गार्ड को मिला था। राघव ने बताया कि जिस एरिया में लेटर फेंका गया, उक्त एरिया में सीसीटीवी कवर नहीं करता। जिसके चलते सीसीटीवी सामने नहीं आ गया है।घटना की सूचना मिलते ही थाना-4 और सीआईए स्टाफ की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी चेक करने शुरू कर दिए हैं।

AK-47 का जिंदा खोल मिला

मिली जानकारी के अनुसार ये सारा घटनाक्रम सुबह के वक्त का है। जब शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड को एक पत्र और जिंदा खोल मिला। सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत मामले की जानकारी अपने मालिक को दी। लेटर में दो नाम लिखे गए हैं। जिसमें एक एलबी (लॉरेंस बिश्नोई) और दूसरा जीबी (गोल्डी बराड़) हैं। लेटर हिंदी में लिखा गया है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पिछले माह आई थी थ्रेट कॉल

करमा फैशन के मालिक राघव ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से थ्रेट कॉल आ रहे थे। इसकी शुरुआत पिछले माह हुई थी। पीड़ित ने कहा- पहले तो उन्होंने समझा कि कोई साइबर ठग परेशान कर रहा है। जिसके चलते उन्होंने शिकायत नहीं दी थी। राघव ने बताया कि जैसे जैसे उसे कॉल आता वह उक्त नंबर ब्लाक कर देता था। मगर आज लेटर मिलने के बाद से सारा परिवार डरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments