Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलकनाडा में अवैध रूप से अमेरिका जा रहे 3 भारतीयों को पुलिस...

कनाडा में अवैध रूप से अमेरिका जा रहे 3 भारतीयों को पुलिस ने पकड़ा, इनमें एक महिला भी शामिल

NRI SANJH JALANDHAR (14 March)

कनाडा से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले लोगों को अरेस्ट किया गया है। जिसमें 3 भारतीय शामिल हैं। यह कनाडा से अवैध तरीके से अमेरिका में जा रहे थे। पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है।

चलती ट्रेन से कूदे थे सभी

पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग कर रही टीम ने 4 लोगों को बफेलो शहर से गिरफ्तार किया है। यह बिना किसी डॉक्यूमेंट के अमेरिका में जा रहे थे। इन्होंने अमेरिका जाने के लिए इंटरनेशनल रेलवे पुल पर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी थी। इसमें महिला जख्मी हो गई थी।

ऐसे पकड़े गए सभी

दरअसल महिला को चोट लगने के बाद उसके साथी उसे जख्मी हालत में वहां छोड़कर भाग गए। पुलिस ने महिला जख्मी महिला को देखा तो इस घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाकी सभी लोगों को भी अरेस्ट कर लिया। वहीं जख्मी महिला को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपियों को डिटेन सेंटर में रखा गया

पुलिस को इन सभी के पास से अमेरिका जाने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिले थे। जिस कारण पुलिस ने इन्हें फेडरल डिटेन में रखा गया है। जब तक कोर्ट में सुनवाई नहीं होगी तब तक यह सभी वहीं पर बंद रहेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments