NRI SANJH JALANDHAR (12, JANUARY)
आरिफ, जिसकी हत्या के केस को पुलिस ने बीमारी से मौत का बना दिया। मृतक आरिफ दो बच्चों का पिता था। जिसमें बड़ा बेटा 5 साल का है। छोटी बेटी 3 साल की है। इसके अलावा पत्नी 4 माह की गर्भवती भी है। आरिफ, जिसकी हत्या के केस को पुलिस ने बीमारी से मौत का बना दिया। मृतक आरिफ दो बच्चों का पिता था। जिसमें बड़ा बेटा 5 साल का है। छोटी बेटी 3 साल की है। इसके अलावा पत्नी 4 माह की गर्भवती भी है। इस मामले में पानीपत में थाने के SHO और सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं ओएसआई को लाइनहाजिर कर दिया है। इन तीनों ने हत्या के केस में कुदरती मौत बताकर मामले को रफा-दफा कर दिया

मामला SP अजीत सिंह शेखावत के पास पहुंचा तो उन्होंने इसकी अलग से जांच कराई। जिसके बाद चांदनी बाग थाने के SHO इंस्पेक्टर कर्मबीर और ASI सतीश को सस्पेंड किया गया जबकि ESI बलविंद्र को लाइनहाजिर करने का आदेश दे दिया। इस मामले में अब कई संदिग्ध आरोपियों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। सब इंस्पेक्टर कृष्ण को इस थाने का चार्ज सौंप दिया गया है।

इस तरह से किया था मर्डर
हरियाणा के पानीपत में बबैल नाका के पास रहने वाले राजू ने कहा कि 18 दिसंबर 2023 की रात करीब 7 बजे वह साथी आरिफ के साथ खाना खाने के लिए प्रेमी ढाबे में गया था। जहां आरिफ की ढाबे पर वेटर का काम करने वाले चौटाला नाम के युवक से कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर चौटाला ने आरिफ से मारपीट शुरू कर दी। बाद में उसने फोन कर अपने दोस्तों को भी वहां बुला लिया। जिसके बाद बाइक पर उसके 4 साथी आ गए। उन्होंने वहां आते ही दोनों युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच राजू वहां से भाग निकला। इसके बाद वे आरिफ को पीटते रहे। काफी देर बाद किसी से सूचना मिली कि आरिफ की मौत हो गई।
मर्डर करने के बाद बनाई थी बीमारी की झूठी रिपोर्ट
सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक आरिफ के भाई नफीस ने बताया कि वे मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गए। जहां पुलिस ने परिजनों को कहा कि वे लिख कर दे दें कि आरिफ पिछले 8 दिन से बीमार था। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि परिजनों के साथ मारपीट का चश्मदीद राजू भी गया था।
यहां पुलिस ने आरोपी चौटाला को भी हिरासत में ले लिया है। मगर पुलिस ने हत्या होने से नकारते हुए प्राकृतिक मौत होने का ही दबाव बनाया। पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत। परिजनों ने कार्रवाई न होने पर एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। SP ने कहा कि बलविंद्र से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत। परिजनों ने कार्रवाई न होने पर एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। SP ने कहा कि बलविंद्र से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इस मामले में परिजनों ने एसपी अजीत शेखावत को शिकायत दी।


