Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलआज किसान निकालेंगे कैंडल मार्च, एक हफ्ते का प्लान किया जारी

आज किसान निकालेंगे कैंडल मार्च, एक हफ्ते का प्लान किया जारी

NRI SANJH JALANDHAR (24 February)

किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। किसानों ने दिल्ली चलो अभियान को 29 फरवरी तक के लिए टाल दिया है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर टेंट लगाकर डेरा डाले हुए हैं। जब तक केंद्र सरकार के साथ उनकी मांगों को लेकर आम सहमति नहीं बन जाएगी, वे हटेंगे नहीं। वहीं खनौरी बॉर्डर पर देर शाम किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रदर्शन का आगे का प्‍लान बताया है।

अगली रणनीति का किया ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि जगजीत सिंह डल्लेवाल व किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधि सरवन सिंह पंढेर ने बॉर्डर पर नौजवान किसान की कथित तौर पर गोली लगने से हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट तथा मानव अधिकार आयोग को संज्ञान लेने की अपील की। साथ ही मोर्चे की अगली रणनीति का एलान करते हुए कहा कि शंभू व खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चे दौरान जान गंवाने वाले नौजवान शुभकरण सिंह समेत चार अन्य किसानों की याद में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

किसान मजदूर मोर्चा ने कहा है कि 24 फरवरी को कैंडल मार्च निकाला जाएगा, 25 फरवरी को किसानों से जुड़े मुद्दों पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 26 फरवरी को विश्व व्यापार संगठन और केंद्र के पुतले जलाए जाएंगे  व दोपहर बाद खनौरी व शंभू बॉर्डर पर 20-20 फीट ऊंचे पुतले दहन करेंगे।

27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा द्वारा अपनी अपनी फोरम की बैठक की जाएगी। इसके साथ ही इसमें देश भर के किसान मजदूर संगठनों को शामिल होने का आवाहन करेंगे।

इस दौरान शुभकरण सिंह के मौत के मामले में हरियाणा पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों पर केस दर्ज न करने सहित अन्य मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। 28 फरवरी को संयुक्त तौर पर कॉन्फ्रेंस की जाएगी। 29 फरवरी को संघर्ष की अगली रूपरेखा का अंतिम फैसला लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments