Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा आज अटारी बार्डर से, छठें दिन...

अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा आज अटारी बार्डर से, छठें दिन दाखिल होगी तरनतारन में

NRI SANJH JALANDHAR (1february)


अमृतसर के अटारी बार्डर से आज यानि वीरवार को पंजाब बचाओ यात्रा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यता में निकाली जा रही है। जिसका कैलेंडर कुछ दिन पहले ही जारी किया जा चुका है। कैलेंडर के मुताबिक यात्रा अटारी से शुरु होगी और छठें दिन तरनतारन में दाखिल होगी। इस यात्रा में पंजाब सरकार द्वारा दो सालों में किए गए काम और बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ को लेकर बताया जाएगा।


इस यात्रा में अकाली दल के वरिष्ठ नेता मौजूद होगें। एक महीने में राज्य के 43 निर्वाचन क्षेत्रों कवर करने का लक्ष्य सुखबीर बादल ने रखा है। यात्रा के दौरान किसानों के मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। अकाली दल की उपलब्धियां के बारे में बताया जाएगा और किस तरह से पंजाब सरकार पंजाब को बर्बाद करने में लगी हुई है। सुखबीर बादल ने एक इंटरव्यू में कहा है कि पंजाब में 3.50 लाख से ज्यादा ट्यूबवैल के कनेक्शन अकाली सरकार ने किसानों को दिए थे। अकाली दल सरकार में नई सड़कें और कई ऐसे प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। जिसका लाभ आज सभी ले रहे हैं। वहीं थर्मप्लांटों को चालू करवाने में भी अहम भूमिका रही है।


सुखबीर बादल ने बताया अकाली दल सरकार के दौरान 3.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं और साथ ही एम्स, बठिंडा, कैंसर अस्पताल बठिंडा, होमी भाभा इंस्टीट्यूट, आईआईएम और आईआईटी जैसे प्रसिद्ध संस्थानों की स्थापना की गई। इसके अलावा सामाजिक कल्याण लाभों के लिए आटा दाल योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, एससी छात्रवृत्ति योजना, चिकित्सा बीमा योजना, शगुन योजना, लड़कियों के लिए मुफ्त साइकिल, तीरथ यात्रा योजना और प्रावधानों जैसी अनूठी पहल अकाली दल ने की थी।

कुछ इस तरह रहेगा यात्रा का शैड्यूल
1 फरवरी से अटारी से रवाना होगी और राजासांसी भी जाएगी।
2 फरवरी (अजनाला और मजीठा),
5 फरवरी (अमृतसर शहर 5 निर्वाचन क्षेत्र),
6 फरवरी (जंडियाला गुरु और बाबा बकाला),
7 फरवरी (खडूर साहिब और तरनतारन),
8 फरवरी (पट्टी और खेम ​​करण), 9 फरवरी (जीरा और फिरोजपुर शहर),
12 फरवरी (फिरोजपुर ग्रामीण और फरीदकोट),
13 फरवरी (कोटकपुरा और जैतो),
14 फरवरी (गिद्देबाहा और मुक्तसर),
15 फरवरी (गुरुहरसहाय) और जलालाबाद),
16 फरवरी (फाजिल्का और अबोहर),
19 फरवरी (बल्लूआना और मलोट),
20 फरवरी (लंबी और बठिंडा ग्रामीण),
21 फरवरी (भुच्चो मंडी और बठिंडा शहरी),
22 फरवरी (बाघापुराना और निहाल सिंह वाला),
23 फरवरी (धर्मकोट और मोगा),
26 फरवरी (रामपुरा और मौड़ मंडी),
27 फरवरी (बुढलाडा और मानसा) और 28 फरवरी सरदूलगढ़ और तलवंडी साबो पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments