NRI SANJH JALANDHAR (23 January)
चंडीढ़ में मेयर चुनावों को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई तारीख तय नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को चुनाव करवाना गलत है और काफी लंबा है। 24 जनवरी तक सारी रिपोर्ट बनाकर दें और तारीख भी बताई जाए कि किसी दिन चुनाव करवाने हैं। अगर कोई फैसला नही आता है तो हम तय करेगें चुनाव की तारीख। मेयर चुनावों को लेकर कोर्ट में तारीख अब बुधवार को है। जिसमें फैसला आएगा कि किस दिन चुनाव होगें। हाई कोर्ट में दोनों याचिकाएं आम आदमी पार्टी के पार्षद और गठबंधन के मेयर प्रत्याशी कुलदीप टीटा की तरफ से दाखिल की गई हैं। आम आदमी पार्टी चाहती है कि चुनाव जल्द कराए जाएं।
चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 फरवरी को चुनाव कराने को लेकर 19 जनवरी को एक नोटिफिकेशन दी थी। इसमें प्रशासन ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के कारण यह चुनाव टाला गया था। जिसे दोबारा से 6 फरवरी को कराया जाएगा। 22 जनवरी को शहर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम थे और 26 जनवरी को रिपब्लिक डे होने के कारण सुरक्षा का अलर्ट है। इसलिए प्रशासन अभी यह चुनाव नहीं करा सकता है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से पिछली सुनवाई पर टिप्पणी की गई थी कि 6 फरवरी काफी लंबी तारीख है। इससे पहले चुनाव कराए जाने चाहिए। 6 फरवरी का लंबा समय है। 26 जनवरी के बाद कभी भी चुनाव की तारीख तय कर देनी चाहिए। अब चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से इस पर आज अदालत में अपनी रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।
प्रशासन को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से निर्देश जारी हो सकते हैं। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील की तरफ से जल्द चुनाव कराने की मांग की जाएगी। वहीं प्रशासन इस पर अपना जवाब देगा। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी, मेयर और डिप्टी मेयर के लिए 18 जनवरी को चुनाव तय किए गए थे। इसके लिए चंडीगढ़ के उपायुक्त विनय कुमार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। लेकिन 16 जनवरी को कांग्रेस की तरफ से मेयर पद के प्रत्याशी जसवीर सिंह बंटी के नामांकन वापसी के समय हंगामा हो गया और उपायुक्त द्वारा लगाए गए चुनाव अधिकारी की अचानक तबीयत खराब हो गई।


