NRI SANJH JALANDHAR (7 MAY)
दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कोई फैसला नहीं दिया है। फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।
कोर्ट ने समय की कमी के कारण इस मामले पर कोई आदेश नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट 9 मई को इस पर अगली सुनवाई कर सकता है। केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट में चुनौती दी थी।


