NRI SANJH JALANDHAR (1 February)
कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट करके शिरोमणि अकाली दल अमृतसर प्रधान और सांसद सिमनरजीत सिंह मान की गिरफ्तारी पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पुलिस ने सिमरनजीत सिंह मान को गिरफ्तार कर लिया है जो गैर कानूनी है। क्या पंजाब में भी पाकिस्तानी की तरह फौज/पुलिस राज बन गया है।
सुखपाल ने आगे ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें पंजाब सरकार के गलत फैसले का विरोध करने की भी इजाजत नहीं है? यह लोकतंत्र का कत्ल है और संविधान में दर्ज हमारे मौलिक अधिकारों का कत्ल है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान बाबा साहब अंबेडकर जी की तस्वीरें हटा दो।
भाना सिद्धू के समर्थन में किया था मान ने ऐलान
आपको बता दें कि सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने धूरी में मीटिंग के दौरान भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के खिलाफ धरने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह तब तक धरना करेंगे जब तक भाना सिद्धू के खिलाफ दर्ज किए गए केस रद्द नहीं हो जाते और उन्हें रिहा नहीं किया जाता।


