Tuesday, April 21, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलसड़क हादसे में होशियारपुर के युवक की अमेरिका में मौत

सड़क हादसे में होशियारपुर के युवक की अमेरिका में मौत

NRI SANJH JALANDHAR (16 February)

अमेरिका में होशियारपुर के रहने वाले 20 साल के नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह के रूप में हुई है और वह टांडा के गांव जहूरा का रहने वाला था। मौत की खबर सुनन के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है और वहीं गांव को लोग भी शोक में हैं।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि वरिंदर इंडियाना शहर में काम करके वापिस घर जा रहा था। घर जाते समय उसे तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

60 लाख रुपए लेकर गया था

वरिंदर 11 महीने पहले ही अमेरिका में अच्छे भविष्य के लिए गया था। 60 लाख रुपए लगाकर वह अमेरिका गया था। वरिंदर घर में सबसे छोटा था और उसका बड़ा भाई पुर्तगाल में रहता है। उसके पिता की 6 साल पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने केंद्र सरकार से उनका शव अमेरिका से लाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments