Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसंयुक्त किसान मोर्चे ने किया भारत बंद का ऐलान, मांगों को लेकर...

संयुक्त किसान मोर्चे ने किया भारत बंद का ऐलान, मांगों को लेकर करेगें प्रदर्शन

NRI SANJH JALANDHAR (24 January)

संयुक्त किसान मोर्चा ने आगामी 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में कहा है कि इस भारत बंद में उनके साथ और भी बहुत सारे संगठन शामिल हैं. टिकैत ने आगामी 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान किसानों से खेतों में काम नहीं करने का आह्वान किया है।

गौरतलब है भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र की मोदी सरकार के लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का नेतृत्व किया था. करीब एक साल तक चले भारत बंद के दौरान राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के इलाके प्रभावित हुए थे. हालांकि एक साल चले भारत बंद के बाद केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेना पड़ा था।


राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को एक बार फिर एमएसपी को मुद्दा बनाते हुए भारत बंद का आह्वान किया है. हालांकि किसान नेता राकेश ने कहा है कि इस बार भारत बंद के दौारन बेरोजगारी, अग्निवीर योजना और ओल्ड पेंशन स्कीम जैसे कई और मुद्दे भारत सरकार के समक्ष उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments