Friday, October 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराम लला की प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ और रजनीकांत भी पहुंच रहे,...

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ और रजनीकांत भी पहुंच रहे, 400 से अधिक संत और 200 ट्रस्टी बनेगें साक्षी

NRI SANJH JALANDHAR(13 JANUARY)

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। निमंत्रण दिए जा रहे हैं, अयोध्या नगरी में वीआईपी और पुलिस के उच्च अधिकारी पहले से ही चक्कर लगाकर काम का जायजा ले रहे हैं। निमंत्रण देने की आखिरी तारीख 15 जनवरी है। उसके बाद किसी को निमंत्रण पत्र नहीं दिया जाएगा।

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बालीवुड की मशहूर हस्तियां अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के 125 संत और 200 ट्रस्टी साक्षी होगें। वहीं परंपरा के अनुसार चार हजार धर्मगुरुओं को एक श्रेणी में रखा है। इनमें चारों पीठों ज्योर्तिमठ, गोवर्धन, शारदा व श्रंगेरी के शंकराचार्यों के साथ संन्यासी व वैरागियों के 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और महामंडलेश्वर शामिल हैं। सिख, जैन व बौद्ध धर्म के प्रमुख संत भी इसमें शामिल हैं।

इसके अलावा स्वामी नारायण परंपरा, आर्ट आफ लिविंग और गायत्री परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध किया गया है। तिरुपति, वैष्णो देवी व काशी विश्वनाथ मंदिर समेत देश के सभी प्रसिद्ध मठ-मंदिरों के गममान्य समारोह के साक्षी बनेंगे। अयोध्या के स्थानीय 350 संत अलग से शामिल किए गए हैं।

ये नामी हस्तियां भी पहुंच रही

इसरो के निदेशक नीलेश देसाई, फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर, रवींद्र जैन व प्रसून जोशी। उद्योग जगत से रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, चंद्रशेखरन, एसएन सुब्रम्ण्यम, खेल जगत से सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, धनुर्धर दीपिका कुमारी, गोपीचंद। कला क्षेत्र से अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर, मैथिली ठाकुर, कन्हैया मित्तल, स्वाति मिश्रा, न्यायिक क्षेत्र से पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई, सुधीर अग्रवाल, के परासरण।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments