Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलबाजार में गोलीबारी के बाद 4 की मौत, मची अफरातफरी

बाजार में गोलीबारी के बाद 4 की मौत, मची अफरातफरी

NRI SANJH JALANDHAR (10 February )


मॉस्को: देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि जॉर्जिया के दक्षिण-पूर्व में रुस्तवी शहर के एक बाजार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने शूटर को हिरासत में ले लिया है और उसकी पहचान कर ली है, मृतकों में उसका चाचा भी शामिल है।

Media रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को मंत्रालय के बयान में कहा गया कि घायल व्यक्ति शूटर का चचेरा भाई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। एक स्थानीय टीवी चैनल ने बताया कि शूटर अपने रिश्तेदारों के साथ एक बाजार में काम करता था और उनके बीच झगड़ा हुआ था। मृतकों में कथित तौर पर एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल है, जो गोलीबारी की जगह पर मौजूद था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments