Wednesday, May 13, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पीएम मोदी ने उठाया क्या...

पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पीएम मोदी ने उठाया क्या कदम ?

देश की जनता से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की अपील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है. सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने काफिले को आधा कर दिया है. इसको लेकर उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को आदेश दिए है।पीएम मोदी ने अपने काफिले में 50 फीसदी की कटौती है।

वडोदरा और असम में हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण के दौरान गुवाहाटी दौरे में पीएम के काफिले में कटौती की गई थी।एसपीजी को निर्देश दिया गया है कि काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ेगा, लेकिन नई खरीदारी नहीं होगी।सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या में काफी कमी कर दी है।

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है।यह कदम पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी की नागरिकों से की गई अपील के बाद उठाया गया है।कार्य योजना में इलेक्ट्रिक वाहनों के अधिक उपयोग और ऑनलाइन बैठकों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments