Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपहाड़ों में बर्फबारी के कारण 518 सड़कें बंद, कई फ्लाइट्स रद्द, दो...

पहाड़ों में बर्फबारी के कारण 518 सड़कें बंद, कई फ्लाइट्स रद्द, दो दिन हिमाचल मे तेज बरसात और बर्फबारी की संभावना

NRI SANJH JALANDHAR (5 February)

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के से पहाडों में जबरदरस्त बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। उत्तर भारत में समुद्र तल से जेट स्ट्रीम की हवाएं चल रही हैं। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर हुई है। इसलिए शीतलहर से राहत मिली है। स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी हिमालय में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।साथ ही कहीं कहीं पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इसके बाद इसमें कमी आने की संभवान है। श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हैं और एनएचएआई ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की थी कि घर सें कश्मीर के लिए निकलें हैं तो कुछ दिन रुक कर ही आएं। मौसम काफी खराब चल रहा है।


इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को कहा कि मौसम में बदलाव के कारण श्रीनगर के लिए चार और लेह के लिए दो उड़ानें रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा खराब मौसम के कारण श्रीनगर और लेह में रनवे बंद कर दिया साथ ही यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई थी। जो यात्री इस देरी के कारण एयरपोर्ट पर मौजूद थे उनके लिए नाश्ता का प्रबंधन किया गया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट के कैंसिल होने के कारण यात्रियों को पूरा रिफंड पाने, वैकल्पिक क्षेत्र में यात्रा करने या उड़ान को पुनर्निर्धारित करने का विकल्प भी प्रदान किया गया। रविवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी जारी रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुई है।

पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है इसके अलाव एक पहाड़ों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी असम में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटो के दौरान पंजाब हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखने के लिए मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति देखने के लिए मिल सकती है।

हिमाचल में बर्फबारी के कारण बंद हुईं सड़कें
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदेश में रविवार को ताजा हुई बर्फबारी के कारण राज्य में 518 सड़कें और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। अधिकारियों ने कहा कि शिमला में 161 सड़कें बंद हैं। इसके बाद लाहौल और स्पीति में 157 सड़कें और दो राष्ट्रीय राजमार्ग, कुल्लू में 71 सड़कें और 2 एनएच, चंबा में 69 सड़कें और मंडी जिले में 46 सड़कें बंद हैं. किन्नौर में एक एनएच और 13 सड़कें बंद हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments