बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा के घर नन्हे मेहमान ने एंट्री कर ली है। परिणीति चोपड़ा मां बन गई है उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।
परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- पहले हम एक-दूसरे के पास थे, अब हमारे पास सब कुछ है। जिसके बाद हर कोई उन्हें मुबारकबाद दे रहा है।



