Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलट्रेनों में नहीं मिल रही सीट, हवाई सफर भी हुआ महंगा

ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट, हवाई सफर भी हुआ महंगा

NRI SANJH JALANDHAR (14 JANUARY)

श्री राम लाला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या की तरफ देश-विदेश से लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है एकदम से ट्रेनों में भीड़ बनी शुरू हो गई है। अयोध्या पहुंचने के लिए हवाई सफर भी अब महंगा होता जा रहा है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का सैलाब उमड़ना तय माना जा रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की वजह से काफी भीड़ रहेगी। इसलिए, अयोध्या जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। अब वहां घूमने जाने वाले लोगों ने 22 जनवरी के बाद जाने का फैसला किया है।

लोगों का कहना है कि अभी हवाई जहाज का सफर काफी महंगा हो गया है। कुछ दिन पहले हवाई जहाज का अयोध्या जाने का किराया 5 हजार रुपये के आसपास था, अब वह 10 से 15 हजार तक पहुंच गया है। अभी केवल 2 विमान सेवा देने वाली कंपनियां ही सुविधा दे रही हैं।

ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि 22 जनवरी के बाद ट्रेन से अयोध्या जाने वाले टिकट की डिमांड काफी हो रही है। वंदेभारत ट्रेन की सबसे अधिक टिकट की मांग है। उसमें वेटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments