NRI SANJH JALANDHAR (23 January)
थाना डिवीजन नंबर 5 में विधायक शीतल अंगुराल समेत 5 लोगों पर दर्ज मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी को बरी कर दिया है। 4 साल पुराने केस में विधायक शीतल अंगुराल के साथ उनके भाई राजन अंगुराल, जोली, जिनी, दीपा और चिराग को बड़ी राहत मिली है। गवाहों के अभाव के कारण ही कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। थाना 5 में धारा 365 और 368 के तहत सभी पर केस दर्ज किया गया था।
सबूतों के आभाव के कारण बरी
कोर्ट ने विधायक शीतल अंगुराल और इस केस में शामिल सभी को सबूतों के आभाव में बरी किया। पुलिस केस में सबूत नहीं पेश कर पाई। विधायक पर दर्ज केस जिस आधार पर दर्ज किया गया था।
शीतल समेत 5 पर बच्चे को किडनैप करने का था आरोप
साल 2020 में थाना नंबर 5 में शीतल अंगुराल सहित 5 लोगों पर 11 साल के बच्चे की किडनैपिंग का केस दर्ज किया था। जिसमें 11 साल के बच्चे को किडनैपिंग करने के आरोप लगे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की थी।
राजनीतिक दबाव किए गए केस
वहीं इस मामले पर शीतल अंगुराल ने कहा था कि यह राजनीतिक दबाव के कारण केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने सिर्फ परेशान कर रही है। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा


