अकेलापन महसूस कर रहा था 103 साल का बजुर्ग, 49 साल की महिला से की शादी

NRI SANJH JALANDHAR (29 January)

Advertisement
Google search engine

भोपाल में 103 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने 49 साल की महिला से शादी कर ली है। हबीब नजर स्वतंत्र सेनानी हैं और वह भारत को आजादी दिलाने में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। हबीब ने अपनी पहली शादी नासिक में की थी। जबकि दूसरी शादी लखनऊ में हुई थी और अब तीसरी शादी भोपाल में हुई है। सोशल मीडिया पर अब यह चर्चा का विषय बन चुकी है। इस शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में हबीब नजर ऑटों में अपनी तीसरी पत्नी फिरोज जहां को लेकर आते हुए दिख रहे हैं। लोग इस दौरान उन्हें नई शादी की बधाईयां भी दे रहे हैं। वहीं हबीब भी लोगों की इन बधाईयों को मुस्कुराते हुए स्वीकार करते हुए सबका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

दूसरी पत्नी के निधन के बाद अकेले हो गया था

शादी पर हबीब ने कहा कि उनकी दूसरी पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद अकेला महसूस करने लगा था। जिस कारण निकाह करने का फैसला किया। इस उम्र फिरोज जहां उन्हें मिली। फिरोज जहां भी अकेली थी और दोनों ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए शादी करने का फैसला किया।

Advertisement
Google search engine